ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सीसीडी ‘कैफे कॉफी डे’ के चेयरमैन की मौत के बाद सभी के मन में ये ख्याल आ रहा है कि आखिरकार कौन इस कंपनी की कमान संभालेगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, वीजी सिद्धार्थ की पत्नी मालविका कंपनी की कमान संभाल सकती हैं। मालविका कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की बेटी हैं। उन्होंने बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

पति की मौत के बाद मालविका सदमें से गुजर रही हैं और इतने जल्दी कंपनी संभालने की स्थिति में नहीं हैं। खास बात यह है कि, मालविका पहले से ही कंपनी बोर्ड में शामिल हैं। सुत्रों के अनुसार, सीसीडी को कोका कोला के अलावा टाटा ग्लोबल बेवरेजेस और जुबलिएंट फूडवर्क्स ने खरीदने की इच्छा जताई है। कोका कोला की बात सीसीडी से पहले ही चल रही है।

