ऑलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज के समय में बेटियां अपने माता-पिता के साथ भी सुरक्षित नहीं है। हवस के दरिंदें हर जगह मासूमों पर धाक जमाए बैेठे हैं। हरियाणा की मासूम से दरिंदगी का अक और मामला सामने आया है।
यहां हरिद्वार में गंगाजल लेने पिता के साथ गई सात साल की बच्ची के साथ कांवड़ सेवा शिविर में कुकर्म किया गया। दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसके पिता का दोस्त था। बच्ची जब अपने घर कुरूक्षेत्र पहुंची तो दादी को आपबीती सुनाई। घटना हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना एरिया की है।
थानेसर पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, बच्ची अपने पिता के साथ 29 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए बाइक पर गई थी। साथ ही उनके पिता का दोस्त राजेंद्र भी था।
हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे थे। वे यमुनानगर में कांवड़ सेवा शिविर में रुके। इस दौरान राजेंद्र बच्ची को पास ही दुकान पर खाने की टॉफी दिलवाने के लिए लेकर गया। वहां पर अकेले में उसके साथ गलत काम किया। बच्ची को ब्लीडिंग हुई, तो उसने दादी को इस बारे में बताया। दादी की ओर से ही यह शिकायत दी गई।



