ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडया न्यूज: खट्टर सरकार हरियाणा में विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हरियाणा में सड़क व्यवस्था के दुरूस्त होने की उस समय पोल खुल गई जब दो बच्चों की गटर में गिरने से मौत हो गई।

हरियाणा के यमुनानगर जिले में गटर में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे सडक से जा रहे थे।
सामने गटर था, लेकिन उन्हें न दिखा। ऐसे में दोनों उसमें गिर गए और काल का ग्रास बन गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को गटर से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

