ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि, विधानसभा के सत्र से पहले ही कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर देगी।
भुक्कल ने कहा कि, वो मानती है कि नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करने में देरी हुई है, लेकिन पार्टी हाईकमान इस मामले में काफी गंभीर है और दो अगस्त से पहले नेता प्रतिपक्ष का नाम तय हर हाल में कर दिया जाएगा।
उन्होंने इस मौके पर भाजपा के बढ़ रहे कुनबे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि, सच्चाई तो यह है कि भाजपा दूसरी पार्टी के नेताओं पर दबाव की राजनीति कर रही है। उनसे पार्टी छुड़वाकर उन्हें भाजपा में शामिल कराना इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

