ताऊ देवीलाल के नौ रत्नों में से एक माने जाने वाले इस पूर्व मंत्री ने जेजपी की ज्वाइन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. महासिंह ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। महासिंह ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. महासिंह ने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। महासिंह ने जेजेपी नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में चंडीगढ़ में जेजेपी का दामन थामा है।

बता दें वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डा. महासिंह 1987-1991 में चौधरी देवीलाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसके साथ ही डा. महासिंह सोनीपत के राई हलके से भी इनेलो और कांग्रेस में राजनीति कर चुके हैं। वे ताऊ देवीलाल के नौ रत्नों में से एक रत्न माने जाते हैं।

दुष्यंत चौटाला का कहना है कि डा. महासिंह का जननायक जनता पार्टी में शामिल होेना पार्टी को मजबूती दिलाता है। ताऊ देवीलाल की नीतियों पर चलने वाले महासिंह की छवि हरियाणा की राजनीति में जनता के सामने एक अच्छे नेता के तौर पर रही है। हरियाणा की राजनीति में महासिंह ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और उनका जेजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *