ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की मनोहर सरकार पर लगातार विपक्ष घोटोलों के आरोप लगा रहा है। विपक्षी खेमे का कहना है कि, मनोहर राज में करोड़ों रुपए के घोटाले हुए हैं। लेकिन अगर बात सरकार की करें तो फिर सरकार इन सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए, बीजेपी सरकार के 100 फीसद भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा करती है। लेकिन इन दावों पर विजिलेंस विभाग के एक खुलासे ने पानी फेर कर रख दिया।
दरअसल प्रदेश में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक से ऊपर के स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन के लिए केंद्र की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप में बड़ा घोटाला सामने आया है।
विजिलेंस की जांच में सोनीपत, रोहतक और झज्जर जिले में 3 साल में 26 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। इस घोटाले में 11 अधिकारियों और कर्मचारियों के समेत 4 प्राइवेट लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। फिलहाल घोटाले को लेकर विजिलेंस की अभी 19 जिलों की जांच चल रही है।
वहीं मनोहर सरकार में उजागर हुए इस वजीफे घोटाले को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि..




