ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने केजरीवाल सरकार द्वारा 200 यूनिट बिजली फ्री करने पर खुशी जताई है और इस फैसले का स्वागत किया है। नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा में भी सीएम मनोहर लाल खट्टर बिजली फ्री करें।
जयहिंद ने ये ऐलान करते हुए कहा है कि अगर हरियाणा में आप सत्ता में आती है, तो वे प्रदेश में बिजली फ्री करेंगे। इसके साथ ही नवीन जयहिंद ने गेंहू के दाम को लेकर भी कहा कि वे हरियाणा में भी दिल्ली की तर्ज पर दाम कर देंगे। जिससे आम आदमी को सीधा- सीधा 10 हजार रुपये का फायदा होगा।
आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में वे बिजली के मुद्दो को एक अहम और मुख्य मुद्दा बनाकर रखेंगे। वहीं, जयहिंद ने कहा कि हरियाणा सरकार घोटालों को बंद करें और प्रदेश में फ्री बिजली दी जा सकती है।
नवीन जयहिंद ने तंज कसते हुए कहा कि आप पार्टी भले ही गरीब हो, लेकिन सरकार अमीर है। हरियाणा में सरकार गरीब है, लेकिन भाजपा अमीर है।

