जानिये अब इनेलो के किस विधायक ने थामा भाजपा का दामन

ऑनलाइन डैस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में इनेलो को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। आज रतिया से इनेलो विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला इनेलो छोड़कर बीजेपी…

ऑनलाइन डैस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में इनेलो को फिर एक बार बड़ा झटका लगा है। आज रतिया से इनेलो विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला इनेलो छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बलियाला के साथ ही जगदीश यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन दिग्गजों ने बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में चंडीगढ़ में भाजपा ज्वाइन की।

बता दें इनेलो विधायकों का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले भी कई नेताओं ने इनेलो छोेड़कर भाजपा ज्वाइन की है। इस खबर से जहां इनेलो में फिर एक बार खलबली मच गई है, वहीं बीजेपी में खुशी की लहर फैल गई है।

inld

दरअसल, इनेलो के दो फाड़ होने के बाद से ही इनेलो पार्टी से नेताओं ने इनेलो छोड़ना शुरू कर दिया था। जेजेपी के बनने के बाद से जहां, नेताओं ने पार्टी बदली। तो वहीं, लोगों के वोट भी बंटकर रह गए हैं। जिस कारण हरियाणा का सबसे मजबूत विपक्ष आज कमजोर बनकर रह गया है। अब देखना होगा कि विधानसभा चुनावों में इनेलो पार्टी कितने वोट हासिल कर पाती है। क्या नेताओं के पार्टी छोड़ने से इनेलो के वोट में कोई असर होगा?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *