खट्टर सरकार में हुआ 5 हजार करोड़ का ‘मनोहर घोटाला’-दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता विरोधी दलों पर निशाना साधने का कोई…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेता विरोधी दलों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब जेजेपी नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी पर आरोपों की झड़ी लगाई है। कुरूक्षेत्र में एक कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि, हरियाणा में भाजपा की खट्टर सरकार में ओवरलोडिंग के नाम पर पांच हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है।

Threat
‘खट्टर सरकाार ने घोटाले कर प्रदेश को लूटा’

इस घोटाले में खट्टर सरकार ने जम कर जनता को लूटा है। दोनों हाथों से लूट का यह काला धंधा पिछले कई बरसों से के विभिन्न जिलों में चल रहा है। सुनियोजित ढंग से किए गए इस लूट के घोटाले में अकेली अफरशाही ही शामिल नहीं, बल्कि इसमे जिसमें सीएम से लेकर भाजपा सरकार के कई मंत्री, विधायकों की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता और इन लोगों ने मिलकर ही इस “मनोहर”घोटाले को अंजाम दिया है।

dushyant
जेजेपी नेता ने आगे कहा कि, रोडवेज में किलोमीटर स्कीम के नाम एक ऑन रिकार्ड एक हजार करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया और इस किलोमीटर स्कीम को मंजूरी देने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर परिवहन मंत्री का सीधा दखल था। इस स्कीम में 1000 करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया।

jjp
‘घोटालों को मनोहर ढंग से दबाया’

सरकार ने अब तक उजागर हुए घोटालों को बहुत ही मनोहर ढंग से दबा दिया और अधिकारियों तक ही जांच को सीमित कर दिया। हर घोटाले को हरियाणा की भाजपा सरकार मंत्रियों, विधायकों, नेताओं व अपने चहेतों को बचाने के लिए बड़े ही मनोहर तरीके से अधिकारियों को बलि की बकरा बनाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *