ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कड़ी खोजबीन के बाद ‘कैफे कॉफी डे’ के चेयरमैन वीजी सिद्धार्थ का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। उनका शव मंगलुरू की नेत्रावती नदी किनारे बुधवार को मिला है। पुलिस के अनुसार, उनके शव पर खून के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की खुलासा हो सकेगा।
बता दें, भारत में‘कैफे कॉफी डे’ के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से लापता थे। जाने से पहले उन्होंने अपने कर्मचारियों के लिए एक लैटर भी लिखकर छोड़ा था, जिससे यह साफ लग रहा था कि, परेशानी में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।
Karnataka: Body of VG Siddhartha, founder of Café Coffee Day and son-in-law of former CM SM Krishna, has been found on the banks of Netravati River near Hoige Bazaar in Mangaluru pic.twitter.com/J1yDvK2COg
— ANI (@ANI) July 31, 2019
लैटर में लिखा था कि, उन पर कर्जदाताओं का भारी दबाव था। सिद्धार्थ का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), तटरक्षक, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग एवं तटीय पुलिस की टीमों ने उस पुल के नीचे नेत्रावती नदी के पानी में तलाश की। करीब दो सौ लोगों का दल मेंगलुरु के पास नेत्रावती नदी में उनकी तलाश कर रहा था।

