नशे की लत ने 19 युवकों को बनाया HIV पीड़ित, एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करने से फ़ैल रहा एड्स

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नशा अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है | पंजाब के बाद हरियाणा में चिट्टे का नशा युवाओं को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में नशा अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है | पंजाब के बाद हरियाणा में चिट्टे का नशा युवाओं को अपना शिकार बना रहा है | नशे के कारण अब युवा HIV जैसी भयानक बिमारी की जकड़ में आ रहे हैं | दरअसल नशे के आदि युवाओं को लेकर जो खुलासा हुआ है वो हैरान कर देने वाला है | ये खुलासा स्वास्थ्य विभाग की नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी की रिपोर्ट में हुआ है | फ़तेहाबाद में इस साल अब तक 19 ऐसे युवा एचआईवी से ग्रस्त हो चुके हैं जो नशा करने के आदि हैं |

स्वास्थ्य विभाग की नेशनल एड्स कंट्रोल सोसायटी फतेहाबाद इंचार्ज रमेश ढाका के मुताबिक युवा नशा करने के लिए ग्रुप में कई बार एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करते हैं और इस दौरान जो भी युवा एचआईवी पीड़ित होता है उसके द्वारा सिरिंज इस्तेमाल करने के बाद इसी सिरिंज से दोबारा नशा करने वाले दूसरे व्यक्ति को भी एचआईवी संक्रमण हो जाता है।

रमेश ढाका ने बताया कि अभी तक की काउंसलिंग रिपोर्ट में 19 ऐसे युवा चयनित किए गए हैं जो नशा करते हुए एक सिरिंज का इस्तेमाल करने के कारण एचआईवी से ग्रस्त हुए। इन सभी युवाओं की काउंसलिंग करके इन्हें उपचार दिया जा रहा है। लगातार बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। ढाका ने बताया कि इस रिपोर्ट के बाद काफी संख्या में युवा काउंसलिंग के लिए उनके पास पहुंच रहे हैं और उम्मीद है कि जागरूकता बढ़ने के कारण नशा करने वाले युवाओं में भी इसका असर पड़ेगा।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *