ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव चुनवा दहलीज पर हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के नेताओं ने जीत हासिल करने और सत्ता का ताज अपने सिर सजाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जननायक जनता पार्टी ने अपने पंचायती राज प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश स्तर पर बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है।
इस प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र लितानी और प्रभारी जगरूप गगसिना ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सलाह से नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची में 2 वरिष्ठ उप्रधान, 13 उपप्रधान, 1 प्रधान महासचिव, 17 महासचिव, 20 सचिव और 27 सहसचिवों के नाम शामिल है।

जेजेपी पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने बताया कि पार्टी ने सोनीपत निवासी राज सिंह दहिया और भिवानी जिले के तोशाम निवासी मित्रपाल बापोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए इस प्रकोष्ठ में वरिष्ठ उप्रधान बनाया है। वहीं उपप्रधान के पद पर फरीदाबाद जिले के तिगांव निवासी भानु प्रकाश मलिक, रोहतक के महम निवासी हवा सिंह नंबरदार, जींद के उचाना निवासी सुरजीत, फरीदाबाद एनआईटी निवासी डालचंद नंबरदार, रेवाड़ी के बावल निवासी देवीराम होंगे।
इसी क्रम में कुरुक्षेत्र के पिहोवा निवासी बलदेव सिंह, करनाल के इंद्री निवासी राजपाल, भिवानी के लोहारू निवासी रिसाल सिंह, हिसार के नलवा निवासी परमजीत सिंह, झज्जर निवासी अनिल रूड़या, दादरी के बाढ़डा निवासी कैलाश शर्मा को महासचिव बनाया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी सहसचिव, महासचिव व अन्य पदों पर पदाधिकारी चुने गए।


