ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में न केवल पुरूष बल्कि महिलाएं भी नशे में संलिप्त हैं। यह नशा जानलेवा साबित हो रहा है। जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया फतेहाबाद में। यहां जिले में वार्ड नंबर-3 के गढ़ी मोहल्ले में रहने वाली एक महिला की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतिका की पहचान 30 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। महिला नशे की आदी थी। हेरोइन के नशे की ओवरडोज लेने के कारण भी मौत की आशंका जताई जा रही है। वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका की मां के अनुसार, प्रिया काफी समय से डिप्रेशन में रहती थी। इसकी वजह यह है कि मृतिका का पति काफी समय से मर्डर के केस में जेल में बंद है।
