ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे के चेयरमैन वीजी सिद्धार्थ नेत्रावती सोमवार शाम से नदी के किनारे से लापता हो गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला है। ऐसे में उनकी आत्महत्या करने की आशंका भी जताई जा रही है।

मंगलुरू के पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि, आशंका है कि सिद्धार्थ मंगलुरू के निकट नेथरावती नदी में कूद गए होंगे, हालांकि व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद उनका शव अभी बरामद नहीं हुआ है।

बता दें कि सिद्धार्थ ने दो दिन पहले ही अपने कर्मचारियों को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने बिजनेस मॉडल फेल होने की बात कही थी। चिट्ठी में उन्होने कहा था कि उनका बिजनेस मॉडल फेल हो गया है। साथ ही आयकर विभाग की रेड के चलते डिप्रेशन में होने की बात भी उन्होंने चिट्ठी में लिखी थी। तमाम कोशिशों के बाद भी स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने निराशा जाहिर की है।
