हरियाणा में बिखर रही INLD, BJP में शामिल हुए कई विधायक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, उपचुनाव और लोकसभा में जीत से जहां बीजेपी उत्साहित हैं। वहीं अन्य दलों के नेता भी इस चीज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव, उपचुनाव और लोकसभा में जीत से जहां बीजेपी उत्साहित हैं। वहीं अन्य दलों के नेता भी इस चीज को भांप चुके हैं। यही कारण है कि आज बीजेपी में शामिल होने की होड़ नेताओं में लगी है। पार्टी वसीयत का बंटवारा कर चुकी इनेलो, पहले से ही हाशिये पर है और अब 5 विधायक भी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

BJP

इसके अलावा कई ऐसे बड़े नेता हैं जो फूलवालों की सैर पर निकल चुके हैं। हालांकि इनेलो मान रही है कि स्वार्थ साधने के लिए ये नेता सत्ता के साथ जा रहे हैं। बीजेपी में शामिल हुए विधायकों में रणबीर गंगवा विधायक नलवा,केहर सिंह रावत विधायक हथीन, बलवान सिंह दौलतपुरिया विधायक फतेहाबाद, जाकिर हुसैन विधायक नूंह,परमिन्दर ढुल विधायक जुलाना शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *