हरियाणा में कावड़ी फिर हुए हादसे का शिकार, 1 की मौत 5 घायल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कावड़ी एक बार फिर हादसे का शिकार हुए। अब रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित खरखड़ गांव के समीप एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कावड़ी एक बार फिर हादसे का शिकार हुए। अब रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित खरखड़ गांव के समीप एक ट्राले ने कावड़ियों को टक्कर मार दी। इस दैरान एक कावड़िए की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया वहीं अन्य कावड़ियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया।

truck

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव पाली गोठड़ा के लोग कावड़ लेकर पैदल वापस आ रहे थे। अचानक ही एक ट्राले ने उन्हें टक्कर मार दी।

DEADBODY

इसके बाद गुस्साए अऩ्य कावड़ियों ने रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और मामला शांत करवाया। पुलिस का कहना है कि,  ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके ट्राले को जब्त किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *