VIDEO: डिस्कवरी पर Man VS Wild में नजर आएंगे PM मोदी, प्रोमो हुआ रिलीज़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी अब  भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्क ‘कॉर्बेट नेशनल पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ गूमो नजर आएंगे। जी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी अब  भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्क ‘कॉर्बेट नेशनल पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ गूमो नजर आएंगे। जी हां, पीएम मोदी विदेश यात्राओं के अलावा अब जंगलो में घूमकर प्रकृति की सुदरता को करीबी से निहारेंगे। इसका प्रोमो ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के बेयर ग्रिल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर कूब वायरल हो रहा है। इस एपिसोड का नाम ‘मैन वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स ऐंड पीएम मोदी’ होगा। यह स्पेशल एपिसोड एपिसोड 12 अगस्त की रात 9 बजे रिलीज होगा। इस दौरान पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स डोंगी पर बैठकर जंगल की नदी को पार कर रहे हैं।

pm
इस स्पेशल एपिसोड पर बेयर ग्रिल्स का कहना है कि, मुझे पीएम के साथ समय बिताने पर मैं काफी खुश हूं। मुझे एक महान राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले नेता के बारे में करीब से जानने का मौका मिला। पीएम नरेंद्र मोदी को भारतीय जंगलों के रोमांच भरे सफर पर ले जाना एक शानदार मौका है और विश्व के एक बेहतरीन नेता के साथ समय बिताने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

pm modi

वहीं पीएम मोदी का कहना है कि, एक बार फिर जंगल में समय गुजारना बहुत ही शानदार अनुभव है, इस बार बेयर के साथ हूं, जिसमें कमाल की ऊर्जा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *