ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाण में विधानसभा चुनाव की तैयारिंयां शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल सत्ता का ताज हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
इसी कड़ी में भाजपा ने सोमवार को हिसार से ‘संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा’ शुरू की। सैंकड़ों भाजपा कर्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान बराला ने कहा कि, यह संकल्प पत्र संकलन रथ यात्रा सभी 90 विधानसभाओं में जाएगी। इस बीच भाजपा समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेगी और संकल्प पत्र तैयार करगी। आगे कहा कि, जनता के सुझावों से हरियाणा के विकास को और गति मिलेगी।


