ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्लेन में बैठे एक शख्स ने कभी नहीं सोचा होगा कि लड़कियां देखना उसे इतना मंहगा पड़ेगा कि इसकी कीमत उसे अपनी पिटाई से चुकानी पड़ेगी।
ये है पूरा मामला
दरअसल अमेरिका के मियामी में प्लेन में उस समय तमाशा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति की जमकर पिटाई की और उसे भला बुरा कहा। हांलाकि प्लेन में बैठे लोगों ने उसे रोकने कोशिश भी की, लेकिन गुस्से से लाल हुई महिला ने किसी की एक न सुनी।
ये पूरा वाक्या 21 जुलाई का है। मियामी से लॉस एंजिलिस के लिए प्लेन टेक ऑफ करने ही वाला था कि प्लेन में अचानक हड़कंप मच गया। यहां एक शख्स अन्य लड़कियों को देख रहा था। इससे उसकी पत्नी भड़क गई और उसके सर पर लैपटॉप दे मारा। महिला शख्स पर जोर-जोर से चिल्ला रही थी और उसको मारने की धमकियां दे रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

