कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर IT टीम की छापेमारी में हुआ करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आयकर विभाग टीम ने 23 जुलाई को कांग्रेस विधायक कुलदीप बिशनोई के आवासों पर छापेमार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आयकर विभाग टीम ने 23 जुलाई को कांग्रेस विधायक कुलदीप बिशनोई के आवासों पर छापेमार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के बाद विभाग ने एक बड़ा खुलासा किया है। कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार के खिलाफ छापेमारी के बाद 200 करोड़ रुपए से अधिक की गुप्त विदेशी संपत्ति का पता चला है। सीबीडीटी ने रविवार देर रात एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

bishnoi

 

इस बयान के अनुसार,यह समूह उन लोगों द्वारा नियंत्रित है, जिनकी दशकों से पड़ोसी राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक उपस्थिति रही है और दशकों से जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर काबिज रहकर भारी मात्रा में धन अर्जित किया है। हालांकि, बयान में किसी का नाम नहीं है।

bishnoi

बता दें, आईटी टीम छापेमार कार्रवाई खत्म होने के बाद कुलदीप बिश्नोई  के बेटे भव्य को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई थी। टीम ने वहां भव्य से  89 घंटे में 146 सवाल पूछे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *