ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास हरियाणा के चार कावड़ी हादसे का शिकार हो गए। यहां गाड़ी पर चट्टानें गिरने से चारों की मौत हो गई और आठ घायल गए। जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर है।वहीं मृतक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली गांव के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बगड़धाम के पास मैक्स में सवार कांवड़िए गंगोत्री से जल लेकर ऋषिकेश लौट रहे थे। तभी अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे और एक भारी-भरकम चट्टान की चपेट में कावड़ियों की गाड़ी आ गई। इस दौरान चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पास्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरू कर दी है।
