ऑनलाइन डेस्क/लिलिंग इंडिया न्यूज: पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात कर जल संरक्षण के लिए हरियाणा को सराहा है। इस दौरान उऩ्होंने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि, बुक्स कॉर्नर के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने का समय आ गया है।
हरियाणा में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एस स्कूल में बैठकर पीएम मोदी की मन की बात सुनी। इसके बाद नड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य समाज उत्थान रहा है। देश को आगे बढ़ाने के लिए हमें उनके साथ मिलकर काम करना है।

