ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहुचर्चित ठग बाबा राजेश उर्फ केंडी बाबा के नाम के चर्चे अब आम हो गए हैं। फरीदाबाद के बाद कैथल के शिकायतकर्ता द्वारा अब बलदेव नगर थाने में भी उन पर पैसे के बदले सस्ता सोना न देने की एफआईआर दर्ज करवाई है। कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में डेरा बाबा बड़भाग सिंह संचालक राजेश उर्फ कैंडी बाबा सहित उनकी पत्नी और प्रिंस के खिलाफ बलदेव नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406/420 का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।यह मामला कैथल निवासी भरत ढुल ने दर्ज करवाया है कि उनका कैंडी बाबा के डेरे में आना जाना था बाबा ने उन्हें कम दाम पर सोना देने की बात कहकर पैसा ले लिया और जब बताए दिन उनके फोन बंद मिले तो उन्होंने थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज़ करवाया।
डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि अम्बाला शहर में उन्हें बुलाकर उपरोक्त आरोपियों ने 44 लाख रुपये लेकर खालिस सोना कम कीमत पर देने की बात की थी। लेकिन तय समय पर सोना न देने और शक होने पर उन्होंने ये मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों में राजेश उर्फ केंडी बाबा, उसकी पत्नी और साथी प्रिंस के खिलाफ आईपीसी की धारा 406/420 का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Watch Video
