ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक में बीजेपी का दो दिवसीय शक्ति केंद्र प्रमुख-पालक सम्मेलन आज से शुरू हो चुका है। दो दिनों तक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा बीजेपी के तमाम छोटे बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे और विधानसभा की रणनीति तय करेंगे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 5 साल बाद आज परीक्षा की घड़ी है, आज हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि इसे लक्ष्य के अनुरूप पास करने का है। सीएम ने कहा कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक लोकतांत्रिक पार्टी आज भाजपा है।
आज कांग्रेस में संगठन की चर्चा करें तो कौन होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसी में उलझे हैं। जबकि हरियाणा में बीजेपी के प्रान्त, जिला, मण्डल, बूथ अध्यक्ष तक नियुक्त हैं। सीएम ने कहा कि बीते 5 साल में जितने भी चुनाव हुए, उसमें हरियाणा की जनता ने अच्छे मार्जिन से भाजपा को जिताया है। आगामी विधानसभा चुनाव की हमें तैयारी करनी है। इसके लिए अच्छा वातावरण बनाने की जरूरत है।वातावरण आज अच्छा है, लेकिन हमें अपनी पार्टी की नीति से लेकर योजना तक को जन जन तक पहुंचाए। हमें जीत को अच्छी जीत में बदलना है। सीएम ने कहा कि भविष्य की योजनाओं को लेकर हमारा संकल्प पत्र तैयार हो रहा है। अब रोटी, कपड़ा और मकान के लक्ष्य से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा पर पुख्ता प्रबंध करना है।
Watch Video
