ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के नेता अपने दल की स्थिति को देखते हुए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि बीजेपी में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।
दरअसल, रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम खट्चर ने कहा कि, प्रदेश में पार्टी की अपनी ताकत है और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि, कांग्रेस अभी तक अपना अध्यक्ष ढूंढने में लगी है और बीजेपी आगामी चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत कर रही है।

