हरियाणा में गर्मजोशी से हुआ JP नड्डा का स्वागत, मिशन-75 पार का किया आगाज़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दल वोट बैंक जुटाने के लिए जनता को लुभाने में लग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक दल वोट बैंक जुटाने के लिए जनता को लुभाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं।

jp nadda

बहादुरगढ़ से उन्होंनें अपना दौरा शुरू किया। यहां हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला सहित कई भाजपा नेताओं ने नड्डा का स्‍वागत किया।

nadda

वहीं उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने उन्हें घीया, तोरई, शहद, हुक्का और हल भेंट किया। इसके बाद नड्‌डा रोहतक के लिए रवाना हो गए। बता दें, जेपी नड्डा विधानसभा चुनाव के चलते युवाओं में जोश भरने और मिशन-75 का आगाज करने के लिए 27 व 28 जुलाई को हरियाणा दौरे पर  हैं। प्रदेश से कांग्रेस का सफाया करने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *