ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जिनके कंधे पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो वही शराब के नशे में धुत हैं जिन्हें ना अपना होश है ना पराए का ये लोग पुलिस की वर्दी में शराब पीकर जहां एक ओर पुलिस को बदनाम कर रहे हैं वहीं इन जैसे शराबी पुलिसकर्मियों के चलते फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कभी भी कोई बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से बच निकलते हैं |
जी हां फरीदाबाद दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान कई राज्यों को टच करता है ऐसे पुलिसकर्मियों के चलते बदमाश आराम से फरीदाबाद में एंट्री कर किसी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं।
फिर पुलिस केवल और केवल कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करती है। वीडियो वायरल होने के बाद फरीदाबाद के पुलिस प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Watch Video
