ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: मानसून कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर बरसा है। वहीं कई जगहों पर बारिश ना के बराबर हुई हैं। कमजोर मानसून के चलते लोग काफी परेशान हैं और कई तरह के टोटके कर रहे हैं। ऐसे ही टोटके का सहारा लिया गया तेलंगाना में।
यहां बोवनपल्ली के नल्ला पोचम्मा मंदिर में इंद्रदेव को खुश करने के लिए दो गधों की शादी कराई गई। गधों की यह शादी काफी धूमधाम के साथ की गई। ‘दूल्हे’ और ‘दुल्हन’ को नए कपड़े पहनाकर सजाया गया और नाच गाना भी हुआ। लोगों का मानना है कि इस टोटके से चार साल पहले जमकर बारिश हुई थी और इस बार भी होगी।

