ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने दमदार पंच से बॉक्सिंग रिंग में विरोधियों को चारों खाने चित करने वाले भारतीय स्टार बॉक्सर विजेंद्र सिंह का फिलहाल राजनीति पर नहीं है। वे अभी मुक्केबाजी पर फोकस रखना चाहते हैं।

लिविंग इंडिया से बातचीत के दौरान बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि, मैं फिलहाल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं अभी बॉक्सिंग में व्यस्त हूं। वहीं भविष्य में चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि, अगर दोबारा टिकट मिला तो वे चुनाव जरूर लड़ेंगे।
