अभय चौटाला के बेटे अर्जुन की हुई सगाई, कई राजनीतिक हस्तियों ने दिया आशीर्वाद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुष्यंत चौटाला की शादी के बाद चौटाला परिवार में पहला समारोह था। सगाई की घड़ी में चौटाला परिवार में चेहरे हंसते-मुस्कुराते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुष्यंत चौटाला की शादी के बाद चौटाला परिवार में पहला समारोह था। सगाई की घड़ी में चौटाला परिवार में चेहरे हंसते-मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। सिरसा में समारोह हो रहा था। सूबे की पॉलिटिक्स के खास किरदार, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पड़पोते, सूबे के मुखिया रह चुके ओम प्रकाश चौटाला के बेटे, नेता विपक्ष रहे अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला और इनेलो के ही विधायक दिलबाग सिंह की बेटी जैसमीन कौर की सगाई हो गई।

यमुनानगर से विधायक दिलबाग सिंह चौटाला परिवार के करीबी हैं। वर्षों से सगाई में रस्मी अंगूठी पहनाई गई। ज्यादा बड़ा कार्यक्रम नहीं करते हुए चौटाला परिवार ने कुछ खास मेहमानों को ही न्यौता दिया था। पंजाब के पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान, पूर्व उपमुख्यमंत्री, फाजिल्का से मौजूदा सांसद सुखबीर बादल समेत कुछ और भी राजनेताओं ने अर्जुन-जैसमीन को आशीर्वाद दिया. शुभकामनाएं दीं।

 

marrige

राजनीति अलग, परिवार साथ-साथ
शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को समर्थन दिया था, और अब विधानसभा चुनाव भी बीजेपी के साथ ही लड़ने के मूड में है। अकाली दल हरियाणा के नेता कहते हैं कि बीजेपी से सीटों पर बातचीत भी हो रही है। ऐसे में भी पारिवारिक समारोह में दोनों परिवार एकजुट दिखाई दिये।पोते अर्जुन की सगाई के लिए पूर्व सीएम ओपी चौटाला एक हफ्ते की पैरोल पर सिरसा पहुंचे। हालांकि उन्होंने 4 दिनों की पैरोल मांगी थी, लेकिन एक हफ्ते की ही मिल पाई।

कौन हैं अर्जुन चौटाला और जैसमीन

अर्जुन चौटाला, अभय चौटाला के पुत्र हैं। स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं. 2019 में ही सक्रिय राजनीति में आए।कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा।वहीं अर्जुन चौटाला की मंगेतर जैसमीन कौर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों परिवारों में पुरानी पहचान है।

dilbag

पहलवान ठाकुर सिंह और पूर्व डिप्टी पीएम चौ. देवीलाल के अच्छे रिश्ते थे. देवीलाल ही दिलबाग सिंह के दादा ठाकुर सिंह को पार्टी में लेकर आए। जैसमीन के दादा बिशा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के साथ पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाया। इनेलो परिवार के साथ तीसरी पीढ़ी में दिलबाग सिंह हैं। वे 2009 से 2014 तक यमुनानगर से इनेलो के विधायक भी रह चुके हैं। हालांकि 2014 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दिलबाग सिंह बड़े उद्योगपति भी हैं।

अभय ने पूछा तो दिलबाग ने की ‘हां’
तीन पीढ़ी पुराने ताल्लुकात की वजह से ही अभय चौटाला ने बेटे का रिश्ता दिलबाग परिवार में तय किया है। दिलबाग की मानें तो दादा जी से लेकर अब तक उनका परिवार इनेलो से जुड़ा है। अभय चौटाला ने जब अर्जुन के लिए बेटी मांगी तो मैंने हां कर दिया।

arjun

अभय ने रिश्ते की बात रखी, दिलबाग ने स्वीकार की
पुराने संबंध के चलते ही अभय सिंह चौटाला ने अपने बेटे अर्जुन का रिश्ता इस परिवार में किया है। दिलबाग ने बताया कि चौटाला परिवार से उनके परिवार का पुराना नाता है। दादा जी से लेकर अब तक परिवार इनेलो से जुड़ा है। अभय ने बेटे के लिए बेटी के रिश्ते की बात रखी। मैंने स्वीकार कर ली। आज टीका यानि सगाई की रस्म तेजाखेड़ा फार्म हाउस में निभाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *