खट्टर सरकार की पेंशनरों को बड़ी सौगात, बढ़ाया मंहगाई भत्ता

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही खट्टर सराकार हर वर्ग को साधने में लगी है। इसी कड़ी में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही खट्टर सराकार हर वर्ग को साधने में लगी है। इसी कड़ी में सरकार की ओर से पेंशनरो को बड़ी राहत दी गई है।

cm khattar

हरियाणा सरकार ने छठे वेतन आयोग के अनुसार पारिवारिक पेंशन लेने वाले पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को देय मंहगाई राहत की पहली जनवरी, 2018, पहली जुलाई, 2018 और पहली जनवरी, 2019 को देय किस्तें जारी करने का निर्णय लिया है।

pension

‘भारत सरकार की तर्ज पर पेंशनरों को दी जाएगी राहत’
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को मंहगाई राहत भारत सरकार की तर्ज पर दी जाएगी। इसके अनुसार, मंहगाई राहत की दर पहली जनवरी, 2018 को 139 प्रतिशत से तीन प्रतिशत बढ़ाकर 142 प्रतिशत, पहली जुलाई, 2018 को 142 प्रतिशत से छ: प्रतिशत बढ़ाकर 148 प्रतिशत और पहली जनवरी, 2019 को 148 प्रतिशत से छ: प्रतिशत बढ़ाकर 154 प्रतिशत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *