BJP को 90 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 9 सीटें ही मिलेंगी: राजकुमार सैनी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो गया है। अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो गया है। अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजुकमार सैनी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मिशन 75 प्लस की बात करने वाली बीजेपी 90 सीटों को लेकर सातवें आसमान पर है। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि, बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में सिर्फ 90 में से 9 सीटें ही मिलेंगी।

RAJKUMAR SAINI
एलएसपी के चुनावी तैयारी के सवाल पर सैनी ने कहा कि, प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी। किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।

SYL

एसवाईएल के मुद्दे पर हो रही राजनीति
वहीं एसवाईएल के मुद्दे पर सैनी ने सभी दलों को घेरते हुए कहा कि, किसी ने भी प्रदेश के हक में कोई कदम उठाने की जगह, सिर्फ एसवाईएल के मुद्दे पर राजनीति की। उन्होने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, प्रदेश की सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी महज 1 साल में ही एसवाईएल का पानी लेकर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *