ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फिल्म स्टार से लेकर क्रिकेटर आए दिनों अपनी बुढ़ापे की फोटोज पोस्ट कर रहे हैं। ये कमाल है Faceapp का। इस एप का प्रचलन भारत में तेजी से बढ़ रहा है।

अब केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री व ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से टीवी शो की मशहूर तुलसी बहू की बुढ़ापे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और तारीफें भी बटोर रही है। स्मृति ईरानी की बुढ़ापे वाली फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एकता कपूर ने कहा, आप इसमें भी माहिर निकलीं। यहां आप बॉस ही दिख रही हैं।
https://www.instagram.com/p/B0CquJSna-k/?utm_source=ig_embed
वहीं स्मृति ईरानी के फैन्स उनकी तस्वीर की काफी सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, अब तक सबसे सादगी वाली कैबिनेट मंत्री हैं स्मृति। किसी ने फोटो को सबसे शानदार बताया तो, किसी ने फेस एप के चैलेंज को स्वीकार लेना कहा।
