अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला चढ़ने जा रहे हैं घोड़ी, कल होगी सगाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के पोते और अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनेलो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के पोते और अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनेलो से जुड़े परिवार के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की बेटी जैसमीन कौर से अर्जुन की सगाई 18 जुलाई को हो रही है। सगाई का यह कार्यक्रम रसा में चौटाला परिवार के तेजाखेड़ा फार्महाउस में होगा।
arjun chautalaबता दें, अभय के बेटे अर्जुन चौटाला राजनीति में कदम रख चुके हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव लड़ा था। वहीं जैसमीन कौर मुलाना से एमबीबीएस कर रही है। यह डिग्री इसी साल दिसंबर या अगले साल जनवरी में पूरी हो जाएगी।

op chautalaओपी चौटाला 18 जुलाई को होंगे कार्यक्रम में शामिल
तिहाड़ जेल में बंद ओमप्रकाश चौटाला को अपने पोते अुर्जन की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से 7 दिन की पैरोल मिल गई है। वे 18 जुलाई को कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *