हरियाणा में अपग्रेड होगी स्वास्थ्य व्यवस्था , खट्टर सरकार ने लिया ये फैसला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही खट्टर सरकार स्वास्थय केंद्रों के विस्तार करने में अपना ध्यान केंद्रित कर रही…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही खट्टर सरकार स्वास्थय केंद्रों के विस्तार करने में अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेश के कई स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने एवं कुछ नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने का फैसला लिया है।

CM KHATTAR

यहां खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि, सरकार ने अंबाला और फतेहाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। वहीं यमुनानगर में नए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंंगे। इन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 51 नए पदों को मंजूरी दी गई है।

captain

वहीं करनाल के निगदू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। इस केंद्र के लिए 16 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा जींंद, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, गुरुग्राम व रोहतक में नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *