ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कंगना रनौत की बहन रंगोली का एक्ट्रेस तापसी पन्नू को सस्ती क़ॉपी कहा था। कफाी समय बाद अभिनेतत्री तापसी ने रंगोली को इसका करारा जवाब दिया है।

तापसी ने दिया ये जवाब
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, मैं इस तरह के मुद्दों पर अपना समय खराब नहीं करना चाहती। मेरा मानना है कि हमारी जिंदगी बहुत छोटी है और इस दरमियां करने को कई सारे काम हैं। मेरी जिंदगी में कई सारे महत्वपूर्ण काम हैं, इसलिए मैं उन पर ध्यान देना चाहती हूं।

दरअसल, बीते दिनों कंगना और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तापसी और अभिनेता वरुण धवन ने प्रशंसा की, लेकिन कंगना को नहीं सराहा। इस पर कंगना की बहन रंगोली भढ़क गई और तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कहकर उनकी आलोचना की। साथ ही वरूण को एक और ट्वीट कर कंगना की तारीफ करने को कहा।
