ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पांच दिन पहले इनेलो छोड़ चुके हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी उन्होंने पार्टी में सदस्यता ली।
इतना ही नहीं इनेलो के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया। गोपीचंद गहलोत चौटाला परिवार के नजदीकी माने जाते हैं। वे 1981 से 1991 के बीच वह भाजपा में बतौर कार्यकर्ता रह चुके हैं।
बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद गहलोत के समर्थक उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे थे। वहीं बीजेपी नेता भी उन्हें पार्टी में लाने के लिए वकालत कर रहे थे। भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने कहा था कि, मैं अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले रहा हूं। पार्टी की विचारधारा से मैं पूरी तरह अवगत हूं क्योंकि राजनीति की शुरुआत ही भाजपा से की थी। गुरुग्राम की भलाई के लिए काम किया है, आगे भी करता रहूंगा।


