ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कुरूक्षेत्र के पिपली कस्बे के पास एक प्राइवेट लग्जरी डबल डेकर बस में लगी आग लग गई। एस हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला और युवक शामिल है। इसके अलावा बारह लोग घायल हो गए। इन घयालों में दो की हलत बेहद गंभीर है और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ किया रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक लग्जरी प्राइवेट बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी। बस जीटी रोड पर पिपली के पास पहुंची तो ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर जीटी रोड के बीच में बने डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
यात्री जब तक संभल पाते बस में आग लग गई। इससे नेशनल हाइवे पर काफी समय तक जाम लगा। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


