ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान युवाओं में बढ़ते नशे की लत की समस्या से निपटने के बारे में गहनता से चर्चा की गई।
इसके अलावा नशे की समस्या को खत्म के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय भी लिया गया। सीएम खट्टर ने नशे की समस्या से निपटने के लिए 25 जुलाई 2019 को आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने की सहमति भी जताई। इस दौरान खट्टर ने हरियाणा में नशे के खात्मे को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बताया।

