सेमीफाइनल में हार के बाद विराट कोहली ने जताया दुख, कहा-हम सभी निराश हैं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम सेमीफाइनल में जीत के इरादे से मैदान में उतरी थी। लेकिन न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर वर्ल्ड कप से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय टीम सेमीफाइनल में जीत के इरादे से मैदान में उतरी थी। लेकिन न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा। जिससे करोड़ों भारतीयों के दिल टूटे और निराशा का सामना करना पड़ा। वहीं इंडिया टीम के कप्तान विराट कोहली ने फैन्स को सांत्वना देने के लिए एक ट्वीट जारी किया।

जिसमें उन्होंने लिखा कि,’सबसे पहले मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो टीम का समर्थन करने के लिए भारी संख्या में आए। आपने इसे हम सभी के लिए एक यादगार टूर्नामेंट बना दिया हम सभी निराश हैं। आपकी और हमारी भावनाएं समान हैं। हमारे पास जो कुछ भी था हमने दिया। जय हिंद।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *