कहीं राहत तो कहीं आफत बनकर बरसे मेघा, यहां लोगों को झेलना पड़ा भारी नुकसान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मानसून की दस्तक से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज बारिश और आंधी पेरशानी का सबब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मानसून की दस्तक से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तेज बारिश और आंधी पेरशानी का सबब भी बनी है। प्रदेश के कुछ जिलों में तेज़ आंधी और तुफान चला है। वहीं कई जिलों में आसमान में बादलों की जगह रेत की मोटी परत छाई हुई है। जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

RAIN

बात करें तेज आंधी से हुए नुकसान की तो, यमुनानगर और अंबाला गुरूवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तेज आंधी चली। ऐसे में जगह- जगह पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं यमुनानगर में आंधी तुफान के चलते एक पेड़ उखड़ गया। जिसकी चपेट में 2 कार और एक बाइक आ गई। इसके अलावा एक स्टाफ नर्स की कार पर गाड़ी गिर गई, जिससे कार चकनाचुर हो गई।

TREES
वहीं मौसम विभाग के अनुसार मानसून 13 जुलाई को फिर से सक्रिय होगा। इससे 14 जुलाई के बाद प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *