हरियाणा में जिला परिषद के कार्यों में आएगी तेज़ी, 110 पदों को मिली मंजूरी

ऑनलाइन डेेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में जिला परिषद के कार्यों को बेहतर एवं सुचारू ढंग से चलाने के लिए खट्टर सरकार ने पांच-पांच प्रोजेक्ट ऑफिसर्स के…

ऑनलाइन डेेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में जिला परिषद के कार्यों को बेहतर एवं सुचारू ढंग से चलाने के लिए खट्टर सरकार ने पांच-पांच प्रोजेक्ट ऑफिसर्स के पदों की मंजूरी दे दी है। हरियाणा की सभी 22 जिला परिषदों के लिए 110 पद मंज़ूर किए गए हैं।

cm
ये पद शैक्षणिक योग्यता एमबीए, मास्टर्स इन सोशल साइंस, मास्टर्स इन इकोनोमिक्स और बीटेक की शैक्षणिक योग्यताएं रखी गई हैं। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि, प्रोजेक्ट्स ऑफिसर्स को प्रतिमाह 40 हज़ार वेतन मिलेगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि पदों की भर्ती जिला परिषद द्वारा गठित चयन समिति द्वारा अनुबंध आधार पर आउटसोर्सिंग पालिसी के तहत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *