ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वर्ल्ड कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार के बाद एमएस धोनी के क्रिकेट से सन्यास लेने की चर्चाएं तेज हो रही हैं।
वहीं धोनी के फैन्स इससे काफी सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कई तरह के ट्वीट भी करते नजर आ रहे हैं।
Namaskar M S Dhoni ji.Aaj kal main sun rahi hun ke Aap retire hona chahte hain.Kripaya aap aisa mat sochiye.Desh ko aap ke khel ki zaroorat hai aur ye meri bhi request hai ki Retirement ka vichar bhi aap mann mein mat laayiye.@msdhoni
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) July 11, 2019
अब धोनी के लिए मशहूर सिंगर लता मंगेशकर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्वीट करते हुए लता मंगेशकर ने लिखा है कि, नमस्कार एमएस धोनीजी।
आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार भी आप मन में मत लाइए।


