महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ मामले में अनिल विज का सख्त रवैया, होगी कड़ी कार्रवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिला खिलाडियों से छेड़छाड़ के प्रति खेल मंत्री अनिल विज ने कड़ा रूख अपनाया है। विज ने कड़े शब्दों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में महिला खिलाडियों से छेड़छाड़ के प्रति खेल मंत्री अनिल विज ने कड़ा रूख अपनाया है। विज ने कड़े शब्दों में कह दिया है कि, महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों से संबंधित अगर शिकायतें आती हैं तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ANIL“खेल में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
बता दें, कुछ दिन पहले हिसार में महिला फुटबॉल खिलाड़ी ने कोच पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर खेल मंत्री ने कहा कि, खेल में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे खुद ऐसे मामलों की जांच करेंगे। प्रदेश में बढ़ते लिंगानुपात पर मंत्री ने कहा है कि, बेटियों की सेक्स रेशो सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने अहम कदम उठाए हैं और भविष्य में भी उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *