ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में दहेज के लोभियों का मोह छूटने का नाम ही नहीं ले रहा। अब यमुनानगर में ससुरालवालों ने अपनी बहू को जिंदा जला डाला। परिजनों का आरोप है कि, दहेज की मांग पूरी न होने पर सुसुराल वालों ने उसे जलाकर मार डाला। वहीं ससुराल वालों का बचावपक्ष में कहना है कि, मधुमक्खियों के छत्ते को जलाते समय बहू सोनम आग में झुलस गई थी।

ससुराल वाले घर से फरार
यह मामला यमुनानगर के तेली माजरा का है। मृतिका सोनम के पिता की शिकायत पर जगाधरी पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सोनम के ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं। जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
