ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पिछले कुछ दिनों से हरियाणा की डांसर और सिंगर सपना चौधरी चर्चा का विषय बनी हुई है। सपना चौधरी का चर्चा में रहने का मुख्य कारण है उनका बीजेपी में शामिल होना। बता दें कि कई पार्टियों के नेताओ ने उनके खिलाफ कई विवादित बयान दिए।
इसी कड़ी में दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी को ठुमके लगाने वाली कह डाला था। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि बीजेपी को अब ठुमके लगाकर वोट दिलवाएंगे जाएंगे। इस विवादित बयान पर सपना चौधरी का सब्र का बांध टुट चुका है।
आखिरकार सपना चौधरी ने दिग्विजय चौटाला को करारा जवाब दिया। सपना चौधरी ने कहा कि उनका प्रोफेशन गलत नहीं है। वो किसी का पेट नहीं काटा है। गौरतलब है कि सपना चौधरी राजनीति के अखाड़े में अपने आंखों के काजल से बीजेपी को घायल कर देने वाली सपना पर अब सियासत हो रही है।
पहले जब सपना ठुमके लगाती थी तो भारी गिनती में भीड़ बेकाबू हो जाती थी पर अब सपना ने अपने हाथों में कमल थाम लिया है जिसके बाद सियासत काफी गर्मा गई है। जिस कारण वो हर किसी की जुबान पर छाई हुई है।
वही दूसरी तरफ बीजेपी का हाथ थामने के बाद सपना चौधरी खुश भी नजर आ रही है। बीजेपी में शामिल होने वाली सपना चौधरी का कहना है कि बीजेपी पार्टी काफी अच्छी है। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही उनकी सियासत पारी की शुरूआत हो चुकी है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अब वो जो भी करेंगी पार्टी के कहने पर ही करेंगी।



