ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पहाड़ों की चढ़ाई के दौरान भक्तों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इन परेशानियों को दूर करने के लिए ITBP के जवान ढाल बनकर खड़े हैं।
#WATCH Jammu & Kashmir: Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel continue to brave shooting stones, placing shield wall to ensure safety of pilgrims near Kali Mata point on Baltal route. #AmarnathYatra pic.twitter.com/jeAYZ5tNjm
— ANI (@ANI) July 9, 2019
कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बालटाल रूट पर श्रद्धालु रास्ता पार कर रहे थे और अचानक ऊपर से पत्थर गिरने लगे। समय न गंवाते हुए भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवान लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े हो गए। सुरक्षाबल लोगों की हर प्रकार से सहायता कर रहे हैं। जिन लोगों की सांस की समस्या है उन्हें ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। बुजुर्गों को चलने में परेशानी आ रही है तो, उन्हें उठाकर ले जाया जा रहा है।
ढाल बनकर खड़े हुए जवान
इसके अलावा बालटाल रूट पर काली माता प्वाइंट के पास ऊंची पहाड़ी वाले इलाके में जब ऊपर पहाड़ी से पानी और पत्थर गिरने लगे तो ITBP के जवान ढाल बनकर खड़े हो गए, ताकि श्रद्धालु चोटिल न हो सके।
