ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने के बाद जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने एक बार फिर सपना चौधरी पर निशाना साधा है। उन्होंने बीते सोमवार सपना चौधरी पर दिए बयान को लेकर कहा कि, सपना चौधरी की कला अश्लील है और ये सब हमारी सभ्यता नहीं है।

सपना चौधरी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने आगे कहा कि, सपना चौधरी एक पॉलिटिकल आइडल बनकर हरियाणा को विज़न देंगी इससे ज्यादा बेड़ा गर्क इस प्रदेश का नहीं होगा।
इससे पहले भी दिया था विवादित बयान
आपकों बता दें, मंगलवार को जेजेपी के नेता दिग्विजय चौटाला ने सपना चौधरी को लेकर कहा था कि, नाचने गाने वाले लोग ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलवाएंगे तो राजनीति का बेड़ा गर्क हो जाएगा। ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करवाने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोचना चाहिए।

