टीचर ने होमवर्क चेक कराने के लिए कहा, छात्र ने कर दिया लहूलुहान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत के भीगान गांव में एक चौंकाने वाला मामाला सामने आया है। यहां 11वीं के छात्र ने टीचर पर चाकू से वार कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोनीपत के भीगान गांव में एक चौंकाने वाला मामाला सामने आया है। यहां 11वीं के छात्र ने टीचर पर चाकू से वार कर दिया। टीचर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

attack

ये है पूरा मामला
स्कूल के प्रिंसिपल नीरज त्यागी के अनुसार, महिला टीचर मुकेश कुमारी ने छात्र को होमवर्क चेक कराने के लिए कहा। ऐसे में छात्र को गुस्सा आ गया और उसने टीचर पर चाकू से तीन वार कर दिया। इसके बाद छात्र वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन दूसरे टीचर ने उसे पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *