ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पबजी की दिवानगी बच्चों के सर चढ़कर बोल रही हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जींद में। यहां एक बच्चे को परिजनों में पबजी गेम खेलने से मना कर दिया तो, उसने आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस के एएसआई के 17 साल के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ इतनी थी कि मां-पिता ने उसे पबजी खेलने से मना किया। इससे बच्चे ने गुस्से में खुदकुशी कर ली। बच्चे के इस खौफनाक कदम से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
